जम्मू-कश्मीर में दूसरा आईडी ब्लास्ट, आर्मी के मेजर शहीद, दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में दूसरा आईडी ब्लास्ट, आर्मी के मेजर शहीद, दो जवान घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एक आईडी धमाके की खबर है। इस धमाके में सेना के एक मेजर शहीद हो गए हैं। साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बार नौशेरा के लाम झांगड़ में आईईडी ब्लास्ट किया गया।
खबरों के मुताबिक इसे एक बैट हमला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना और आतंकी मिलकर भारतीय सीमा के अंदर आए और उन्होंने आईडी प्लांट कर दिया। पाकिस्तानी की इस घटना की जानकारी जब भारतीय सेना को लगी तो वहां सर्च ऑपरेशन किया गया। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ और इंजीनियरिंग कोर के मेजर शहीद हो गए।

बताया जा रहा है कि राजौरी में एलओसी के सेना के अफसर बम डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे तभी यह ब्लास्ट हुआ। ये बम आतंकियों द्वारा प्लांट किए गए थे। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर यह धमाका हुआ।

पुलवामा हमले के दो दिन बाद यह दूसरा धमाका है। इससे पहले पुलवामा में 14 फरवरी को फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*