फिल्मी अभिनेता अक्षय कुमार ने बेटी नितारा संग उडाई छत पर पतंग

-2019 में 5 फिल्म रिलीज होने वाली हैं लोकप्रिय अभिनेता की

मुंबईरू पूरा देश आज मकर संक्रांति का त्योहार मना रहा है ऐसे में खिलाड़ी अक्षय कुमार कैसे पीछे रहते। बेटी के साथ वो छत पर पतंग उड़ाने पहुंच गए। अक्षय कुमार की बेटी नितारा पतंग उड़ाने में उनकी मदद करती दिख रही थींए हालांकि नितारा को हेल्प करने में रुचि नहीं थी उन्हें मांझा पकड़कर पतंग उड़ाना था। अक्की ने ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके अक्षय कुमार लिखते हैं. डैडी की छोटी हेल्पर से मिलिएए हर साल की तरह इस साल भी पिता.बेटी अपनी परंपराओं को निभा रहे हैं। हैप्पी मकर संक्रांति।
इस साल रिलीज होंगी 5 फिल्में
काम की बात करें तो अक्षय कुमार की साल 2019 में 5 फिल्में रिलीज होने को हैं। केसरीए हाउसफुल 4ए सूर्यवंशमए गुड न्यूज और मिशन मंगल फिल्मों में अक्षय कुमार नजर आएंगे।
बता दें कि फिल्मी हीरो अक्षय कुमार वास्तविकरूप से फैमिली पर्सन हैं। वे अपने परिवार को पूरा समय देते हैं। बात नितारा की हो या उनकी पत्नी की।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*