BREKING NEWS-इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अखिलेश यादव का कार्यक्रम रद्द होने से तनाव

पी डी यू समाचार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अखिलेश यादव का कार्यक्रम रद्द होने से तनाव बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम रद्द होते ही विश्वविद्यालय सपा कार्यकताओं की आपात बैठक बुलाई गई। मौके हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है। इविवि में मंगलवार को शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। पूर्व सीएम का कार्यक्रम रद्द करने के विरोध में सपा कार्यकर्ता जुलूस निकालकर बालसन जा रहे हैं। मौके पर भारी फार्स तैनात है। इस दौरान जुलूस में बदायूं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, फूलपुर सांसद नागेन्द्र पटले और प्रवीण निषाद भी शामिल हैं। आक्रोशित कार्यकताओं ने बालसन चौराहे पर सरकारी होर्डिंग तोड़ दिए। मौके पर पुलिस बल उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*