हरेकृष्ण गोयल

मांट।क्षेत्र में नील गायों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।सड़क पर उछल कूद कर रहीं नील गाय हादसे का कारण बन रही हैं।सोमवार को टेंटीगांव के समीप नील गाय की टक्कर से बाइक सवार माँ बेटा घायल हो गए।

नोहझील के मुबारक पुर निवासी रोहतास पुत्र करुआ अपनी मां जानकी को लेकर हाथरस से वापिस आ रहा था।टेंटीगांव में यमुना एक्सप्रेस के अंडरपास के समीप अचानक नील गाय बाइक के सामने आ गयी,जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया।माँ बेटा बाइक से गिर गए। मौके पर पहुंची पीआरवी और एम्बुलेंस ने दोनों को मांट सीएचसी पर पहुंचाया,यहां जानकी की हालात नाजुक देखते हुए,ऑन ड्यूटी डॉक्टर मानपाल सिंह ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय वृन्दावन रेफर कर दिया।






