परीक्षित कौशिक
– श्री बाबूलाल महाविद्यालय एनएसएस के छात्र-छात्रायें ग्राम राल में सफाई अभियान चलाते हुये
– एनएसएस ईकाई बाबूलाल महाविद्यालय की छात्रायें राल के प्रसिध्द विहारवन बल्देव कुंड पर सफाई करते हुये
– बाबूलाल महाविद्यालय के एनएसएस विशेष शिविर पांचवे दिन का कार्यक्रम
– ग्रामवासियों ने लिया स्वच्छ्ता का संकल्प
– कचरा नही करेंगे हम, और ना ही करने देंगे हम के नारे लगाये
– हम सब ने ये ठाना है राल को स्वच्छ बनाना है

गोवर्धन। बाबूलाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवे दिन स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने ग्राम राल के मैन बाजार, सब्जी मंडी में और पौराणिक महत्व के विहारवन बल्देव कुंड पर सफाई कार्य किया।
जिसमें विद्यार्थियों ने कूड़ा-करकट व पाॅलीथिनों को झाड़ू लगाकर हटाया।
जिसमें ग्राम राल प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर दयाल का विशेष योगदान रहा।
स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों को अपने अपने घर के आगे सफाई रखने का संकल्प दिलाया। ग्रामवासियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्रओं के सफाई अभियान की प्रसंशा की।
इसके उपरांत विद्यार्थी राल के विहारवन बल्देव कुंड बांके बिहारी मन्दिर पर गये। वहाँ पर विहारवन व बलदेव कुंड के घाट की सफाई की।
कुंड से कचरा निकालकर साफ किया। मंदिर प्रांगण के आसपास सफाई की।
इस अवसर पर विहारवन बांकेबिहारी मंदिर के ब्रज संत जयराधे महाराज का सानिध्य विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ।
संत जयराधे महाराज का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय ने दुपट्टा उढ़ाकर किया।
कार्यक्रम में संत जयराधे महाराज ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा ग्राम राल और विहारवन के बल्देव कुंड चलाया गया सफाई अभियान अत्यंत सराहनीय है। यह पवित्र भूमि है। यहां कण-कण में राधाकृष्ण विराजमान है।
कार्यक्रम का संचालन

एम.ए. हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम शिशोदिया ने किया।
सफाई अभियान के बाद विद्यार्थियों विहारवन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों का लाभ लिया।
इसके उपरांत द्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया।
बी.एड. प्रभारी धीरज कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय, धीरज कौशिक, डॉ. राजीव कुमार, पूर्णिमा सोलंकी एडवोकेट, प्रकाश ठाकुर, राधारमण जोशी, पूनम, उजाला, निशा, मधु रौतेला, देवकी फौजदार, नीशू, काजल, टीना, भावना, मंजू, रोशनी, रेशमा, हेमंत शर्मा, मदनगोपाल, रविकांत, कन्हैया शरण, गिर्राज शरण, भागीरथ, तोष, सतेंद्र आदि थे।






