CHAUMUHAN-जेई बिजली विभाग में भ्रष्टाचार फैलाने में मस्त, ऊर्जा मंत्री की चापलूसी में व्यस्त

परीक्षित कौशिक

-जेई ललित कुमार का रिश्वत माँगने का एक और मामला आया सामने

-दिन व दिन जेई के भ्रष्टाचार के मामले आ रहे सामने अधिकारियों द्वारा फिर भी नही कोई कार्यवाही

 

चौमुहाँ। उर्जामंत्री के गृह जनपद मथुरा में बिजली विभाग का फर्जीवाड़ा थमने का नाम नही ले रहा है। एक ओर जहां ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारियों पर फब्तियां कसी जा रही है। वहीँ दूसरी ओर बिजली विभाग के ही कर्मचारियों द्वारा बिजली विभाग में भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है। बिभाग के अधिकारियों द्वारा कहीं अवैध वसूली की जा रही है। तो कहीं अपनी जेब गर्म कर बिजली मुफ्त दी जा रही है। मामला चौमुहाँ बिजली घर का है। जहाँ जेई ललित कुमार ऐसी भ्रष्टाचारी गतिविधियों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन मजाल है किसी भी अधिकारी की जो चौमुहाँ जेई ललित कुमार पर कोई कार्यवाही कर के दिखा दे।

अभी कुछ दिन पहले ही जेई का एक एक हजार रूपये अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था। उसमें ग्रामीण जेई ललित कुमार पर एक एक हजार रूपये वसूल करने का आरोप लगा रहे हैं। अब जेई का एक ऑडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें जेई किसी व्यक्ति से बिजली चोरी की रिपोर्ट न करने के लिए तीस हजार रूपये की माँग कर रहे हैं। जेई ने क्षेत्र के शारीरिक क्लब में बिजली चोरी पकड़ी थी। जिसमें जेई मामला रफा दफा करने लिए तीस हजार रूपये की माँग कर रहे हैं। यह हाल केवल चौमुहाँ बिजली घर का ही नही है। बल्कि जनपद के अधिकत्तर बिजली घर पर यही भ्रष्टाचारी माहौल बना हुआ है। अब सवाल यही पैदा होता है कि आखिर कब जाकर बिजली विभाग से भ्रष्टाचार खत्म होगा। कब जाकर ऐसे भृष्ट अधिकारियों को निलम्बित किया जाएगा। आपको बता दें जेई ललित कुमार के समय समय पर ऐसे ही रिश्वत माँगने के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन अभी तक विभाग के किसी भी अधिकारी ने जेई के खिलाफ कार्यवाही नही की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*