MANT-एक्सप्रेस वे पर भटकती मिली महिला

हरे कृष्ण गोयल

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर तेहरा अंडरपास पुल के समीप गुरुवार रात सुनसान रात में एक महिला भटकती मिली है। यूपी 100 पुलिस ने उसे सुरीर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ में महिला अपना सोनाली एवं पति का नाम नन्दी बता रही है। घर का पता नगला मियां कछुआ कह रही है। इसके अलावा वह नाम पते के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। भट्ठे से बिछड़ने की आशंका को देखते हुए इलाका पुलिस उसके परिजनों की तलाश में ईंट भट्ठों पर घूम रही है लेकिन अभी तक महिला के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका है। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर दिख रही है,जो अपना सही पता ठिकाना नहीं बता पा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*