हरेकृष्ण गोयल

मांट। दो दशकों तक बृज क्षेत्र में देहाती कॉमेडी कर लोगों को हँसा हँसा कर लोट पोट कर देने वाला लुक्का आज गम्भीर बीमारी की गिरफ्त में है। वहीं बेहद आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।लुक्का चलो सुसराल से ख्याति प्राप्त करने के बाद उसने दर्जनों देहाती कॉमेडी फिल्मों में काम किया इसके अलावा करीब छह माह पूर्व बड़े पर्दे की फ़िल्म लल्लूराम में मुख्य भूमिका में नजर आए।बॉलीबुड के जाने माने कई कलाकारों को साथ लेकर बनाई जा रही एक और फ़िल्म में वह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं,जिसकी शूटिंग अभी अधूरी है। मूल रूप से श्याम नगर ,शीतलपुर जनपद एटा निवासी शिवभानं सिंह उर्फ न्यूटन लुक्का की पत्नी सुगन्धा भी देहाती कॉमेडी फिल्मों की कलाकार है,वह फिल्मों में लुक्की के रूप में नजर आती है।गले मे भारी संक्रमण के चलते करीब छह माह से वह गंभीर अवस्था मे है। वर्तमान में पिछले करीब एक माह से वह बोल भी नहीं पा रहे है। बेहद गम्भीर अवस्था में नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं।एक व्हाट्सएप ग्रुप पर लुक्का के चाहने वाले व उनके मित्रों ने लुक्का की आर्थिक मदद की अपील भी की है। तीन माह पूर्व स्वयं लुक्का ने एक मुलाकात के दौरान बताया था कि वह गम्भीर बीमार हैं,और खर्चा भी दोस्त व रिश्तेदार चला रहे हैं।हालांकि लुक्का की पत्नी सुगन्धा ने एक व्हाट्सऐप वॉइस सन्देश के माध्यम से कहा है कि उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत नहीं,बस सभी दिल से उनके लिए दुआ करें।






