MATHURA-गोवर्धन में चोरों का हौंसला बुलंद

कौशल परीक्षित पीडीयू समाचार

– पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी

मथुरा:- गोवर्धन कस्वा के बरसाना रोड स्थित सकरवा मोड़ काका ठाकुर की दुकान बुधवार करीब ढाई बजे एक चोर लेपटॉप ले उड़ा। शाम को दुकान संचालक अपनी दुकान पर पहुंचे तो लैपटॉप नहीं दिखा।
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो उसमें एक 22 से 25 वर्ष के लड़के ने कार्यालय में प्रवेश किया और लैपटॉप बैग में रखकर चलता बना, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए थी। दुकान मालिक और सहयोगी सीसीटीवी की वीडियो लेकर थाना पहुँचे तो पुलिस ने उनको ये कहकर टहला दिया कि आप इस युवक को पहचान लो बाद में आकार हमको खबर कर देना हम उचित कार्यवाही करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*