नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में हुआ था लीग सीजन 2 का आयोजन
फरह।देवेन्द्र गोस्वामी

ग्रेटर नोएडा में आयोजित बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 का खिताब को यूपी बृज स्टार्स द्वारा जीतने के बाद टीम के मुखिया का महुअन में बैंड बाजे के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया
बिग क्रिकेट लीग सीजन 2
का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा गया था, जिसमें यूपी ब्रज स्टार्स टीम और गुजरात डायमंड्स टीम का रोमांचक मुकाबला हुआ था।
गुजरात डायमंड्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 5 रन से मुकाबला हार गई। अंतिम। मैच में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सांसद मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मौजूद रहे। यूपी ब्रज स्टार्स टीम के बिग क्रिकेट लीग का खिताब जीतने के बाद टीम लीडर नेत्रपाल सोलंकी का गांव महुअन में ग्रामीणों ने साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया।






