परीक्षित कौशिक

मथुरा:- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनपद के राजकीय गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी,महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है उपरोक्त के क्रम में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) श्रीमती सुषमा सिंह 06 फरवरी को प्रातः 11 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई/समीक्षा बैठक करेंगी।






