हरेकृष्ण गोयल
-मिनी स्टेडियम में मांट में आयोजन

मांट। युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को मिनी स्टेडियम में किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय महा विद्यालय के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने करते हुए पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद पर भी ध्यान रखने की जरूरत पर बल दिया,उन्होंने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों को सरकार भी प्रोत्साहित करती है

,तमाम तरह की नोकरियों और कोर्सों में खिलाड़ियों को आरक्षण दिया जाता है।जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना बनाये रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।मंगलवार को कबड्डी और बॉलीबॉल समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी रीतिराम सिंह,सुल्तान सिंह आदि मौजूद थे।






