हरेकृष्ण गोयल
मांट। धनगर जाति के प्रमाणपत्र जारी न होने को लेकर समाज के दर्जन भर के करीब लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान धनगर समाज के देवी सिंह,खमान सिंह,राजकुमार,भूदेव प्रसाद,मोहन सिंह,साहूकार सिंह,रोहन सिंह और पवन आदि ने

डीएम से शिकायत की,कि शासनादेश होते हुए भी तहसील से धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं।जिलाधिकारी ने उन्हें जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।ककरारी के प्रधान लेखराज ने इलाकाई लेखपाल ज्योति शर्मा पर वेवजह प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट देने में देरी करने व ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग न करने की शिकायत की,जिस पर डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा ने जांच के आदेश दिये, वहीं गांव बेरा से आये दो दर्जन ग्रामीणों ने राशन डीलर की शिकायत की,उनका आरोप था कि राशन डीलर धांधली बरत रहा है।वहीं बेरा के ही राजेन्द्र सारस्वत ने शिकायत की,कि नोहझील के भालई के उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात हेड मास्टर धीरज कुमार अवस्थी ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर नॉकरी पाई थी। कई स्तरों से जांच होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
122 शिकायतें मिलीं
डीएम की अध्यक्षता वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की मिलीं।उन्होंने बताया कि अभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समाधान दिवस की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में गैर हाजिर रहे अधिकारियों से जबाब मांगा गया है,साथ ही उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। आयोजन में कई विभागों के जल स्तरीय अधिकारी मौजूद थे






