भरत लाल गोयल ब्यूरो चीफ पीडीयू समाचार

मथुरा परिवहन विभाग ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण है समिति को कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी सौपी ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति को किया अधिकृत मथुरा परिवहन विभाग के द्वारा 4 फरवरी से 10 फरवरी तक 30 वा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह मनाया जाएगा l इस सप्ताह के अंतर्गत आए दिन होने वाले सड़क हादसों से होने वाली हानियां के साथ लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l परिवहन विभाग मथुरा ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के साथ बैठक करके सप्ताह में होने वाले कार्यक्रम का संचालन के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति को अधिकृत किया गया । जिसके अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित नॆ कार्यक्रम का पूरे सप्ताह का कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया । इन कार्यक्रम का शुभारंभ 4 फरवरी 2019 को दोपहर 12:00 बजे परिवहन विभाग कार्यालय मथुरा से किया जाएगा । इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है l 5 फरवरी 2019 को महिलाओं और बालिकाओं के द्वारा स्कूटर रैली का आयोजन किया जाएगा l 6 फरवरी को चालकों का नया बस स्टैंड मथुरा पर नेत्र परीक्षण कैंप लगाने के साथ सड़क हादसों से प्रेरित विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l 7 फरवरी 2019 वाहन चालकों का प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा l 8 फरवरी 2019 को लोगों को जागरूक करने के साथ ड्राइविंग से संबंधित पेंपलेट के साथ यातायात नियमों से संबंधित पुस्तिका वितरण भूतेश्वर चौराहा मथुरा पर किया जाएगा l 9 फरवरी को विभिन्न स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतिज्ञा और शपथ दिलाई जाएगी l 10 फरवरी को जनपद के विभिन्न स्थानों पर एक विशेष वाहन चेकिंग की जाएगी जिसके अंतर्गत लोगों कॊ जागरूक करने के साथ लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी l बैठक में मुख्य रूप से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता के प्रदेश महासचिव मनीष दयाल आरटीओ कार्यालय से धर्मेंद्र शर्मा जीतेंद्र दीक्षित कमलेश यादव गंगाराम सौरभ सारस्वत आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे






