BALDEV-आरएसएस कालेज ने केन्सर दिवस पर निकाली रैली

सुरेन्द चौधरी बलदेव

विश्व कैंसर दिवस-के अवसर पर आर एस एस पी जी कॉलेज बलदेव में आज विद्यालय से कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमे सेकड़ो बच्चों ने सहभागिता की। बच्चों के हाथों में कैंसर को जड़ से नष्ट करने के लिए तख्तियां पर केंसर जागरूकता के श्लोगन लिखे हुये थे। रैली का शुभारंभ विद्यालय के एमडी धर्मेंद्र सिकरवार एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख यतेन्द्र सिकरवार ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर नरहोली चौराहा, पुराना बस स्टैंड आदि नगर में घूमती हुई विद्यालय परिसर में आकर समापन हुई। यहां पर बीटीसी कॉलेज के बच्चों ने कैंसर के ऊपर लघु नाटक के द्वारा बच्चों के उसके हानि के बारे में बताया कर जागरूक किया। बच्चों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कैंसर को जड़ से नष्ट करने के लिए हम सभी को पान बीड़ी गुटखा एवं नशीले पदार्थों से दूर रहना होगा। अपने आसपास एवं घरों में सभी को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक करना पड़ेगा।

आज के समय में कैंसर का इलाज संभव है। हम सभी को अपने अपने गांव कस्बों में स्वच्छता के साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना होगा। गलत खानपान के कारण आज कैंसर अपना ग्राफ फैलाता जा रहा है ।हम सभी बच्चों को इस विद्या के मंदिर में संकल्प लेना होगा कि आज से हम नशीले पदार्थों का सेवन नही करेंगे ,और ना किसी को आसपास करने देंगे।साथ ही गुटका, बीड़ी, सिगरेट को हाथ नही लगाएंगे ।इस दौरान बन्दना, डिम्पल,रिकी बंसल, जैसमीन आदि बच्चों के द्वारा रंगमंच कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आए हुए अतिथियों का स्वागत डॉक्टर साहित्य प्रकाश गौतम ने माला ,पटुका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ उदय भान सिंह चौधरी, रंजीत सिकरवार, जी एन ओझा, गौरव दुबे ,सचिन चौधरी, हरिओम, अमन, हरि गोपाल, देवेंद्र, मानवेंद्र, खुशबू बंसल, सरिता, संगीता, रजनी ,आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*