MATHURA-गाँव अकबरपुर में चौपाल लगा सीओ ने सुनी जनसमस्याएं

परीक्षित कौशिक

मथुरा:- सोमवार के दिन ब्लॉक के गाँव अकबरपुर की चौपाल पर सीओ छाता द्वारा चौपाल लगाकर जनसमस्या सुनी गईं। जिसमें कि सैंकडों ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीओ छाता जगदीश कालीरमण के समक्ष रखा। सीओ द्वारा अधिकत्तर समस्याओं का मौके पर ही निष्तारण कर दिया गया। यहाँ ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जे, सफाई, पानी की समस्या, असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट करने की समस्याएँ प्रमुख रूप से निकल कर आई। सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने जनसमस्याओं का मौके पर ही निष्तारण कर दिया। बाकि समस्याओं को तहसील दिवस में एसडीएम के समक्ष रखने को कहा। सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौपाल लगाकर गाँव गाँव जनसमस्या सुनने के आदेश हैं। आप लोगों की जितनी भी समस्याएँ आई हैं। उनका जल्द ही पूर्णरूप से समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर छाता कोतवाली प्रभारी ग्राम दुर्गेश कुमार, हल्का इंचार्ज परवेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि महेश सिसोदिया, भरत सिंह, श्रीचन्द, श्याम सिंह, प्रह्लाद सिंह, रणवीर सिंह, भूदेव सिंह, पूर्व प्रधान चन्दन सिंह, डॉ ग्यासी सिंह, महाराणा युवा सेना के पदाधिकारी भरत सिसोदिया, सुनील राणा, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*