सुरेन्द्र चौधरी

शीलचन्द कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बलदेव में आठवें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गाजियाबाद की टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को भूकम्प, सुनामी, बाढ़, एवं आग आदि प्राकृतिक आपदा के समय उपस्थित होने पर स्वयं एवं अपने परिवार को बचाने तथा दुर्घटना, साँप काटने एवं चोट लगने पर साथियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने एवं प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाये । इसमें छात्र/छात्राओं ने अत्यधिक रूचि ली तथा कक्षा में जाकर इसका प्रयोग किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक परिणाम पर संतोष व्यक्त किया तथा सिखाने वाली टीम, जिसमें सब इंस्पेक्टर राम यादव, हवलदार सुमित, कांस्टेबल शाबुद्दीन विश्वास, धीरज कुमार, राजकमल भुमिक, उमेद सिंह तथा पवन को विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर राजकीय कन्या विद्यालय इण्टर कॉलेज बलदेव की प्रधानाचार्या तथा देवेश कुमार समाधिया, राजेश कुमार, ऋषि बंसल, वीरपाल सिंह, रवि शर्मा, योगेश कुमार, राजकुमार पाराशर, उत्तम सिंह, सुरेश पाण्डेय, विनय कुमार, मुकेश कुमार, राजपाल सिंह, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, अपर्णा शर्मा, गुंजन तिवारी, नन्दिनी शर्मा आदि उपस्थित थे ।






