MANT-जरैलिया ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

हरेकृष्ण गोयल

मांट। सुरीर के गांव भगत नगरिया में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को जरैलिया ने  तेहरा की टीम को 52 रन से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला पंचायत सदस्य (प्रतिनिधि) राजकुमार वार्ष्णेय ने विजेता टीम के कप्तान अबधेश चौधरी को ग्यारह हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम के कप्तान रामू सिंह को इक्कावन सौ रूपये सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामू राघव, चेतन शर्मा, विजय पौरुष, रतन सिंह, गौरव, राहुल पचौरी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*