हरेकृष्ण गोयल

मांट। सुरीर केपूर्व प्रधान दीपा सेठ ने रविवार को कस्बे में गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार वार्ष्णेय ने कहा कि निराश्रितों की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। सुरीर एवं आसपास गांवों से आए करीब चार सौ निराश्रित एवं गरीब लोगों को दीपा प्रधान की ओर से कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में सचिन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, नरोत्तम वार्ष्णेय, कालीचरन वार्ष्णेय समेत मुख्य लोग उपस्थित थे।






