– ओवरव्रिजों पर लगाई गईं फलड लाइटस, रोशन रहेंगे पुल और पुलिया
– महुअन टोल के दोनों ओर रोड लैम्पों का दायरा बढाकर एक एक किमी किया
भरत लाल गोयल
—————–

मथुरा। अब एनएच-2 भी किसी एक्सप्रेस वे से कम नजर नहीं आएगा। जगह जगह अंडरपास और फुट ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इन पर फलड लाइटें भी स्थापित की जा रही हैं। रात के समय हाईवे दूधिया रोशनी में नहाता नजर आएगा। तो वाहन चालकों की बांछे खिल जाएगीं।
नई दिल्ली से आगरा तक 200 किमी तक का एनएच-2 का सफर सुहाना होगा। अभी मथुरा में फरह के आसपास चौडीकरण का कार्य अधिशेष है तो अंडरपास भी निर्माणाधीन हैं। इससे यातायात का बोझ बढ गया है। कई जगह जाम के हालात अभी भी देखे जा सकते हैं। दूसरी ओर जो ओवर व्रिज और अंडरपास बनकर तैयार हो गए हैं। उन फलड लाइटें लगा दी गई हैं। दूसरी ओर महुअन टोल पर आगरा और मथुरा की ओर एक एक किलोमीटर के दायरे तक लाइटों का विस्तार किया गया है ताकि रात के समय वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे। मथुरा से टाएनशिप तक दूधिया रोशनी की इन लाइटों को लगाया गया है। यदि आप मथुरा से आगरा की ओर आ रहे हो, तो आपको लगेगा कि आप देहात में नहीं वरन दिल्ली जैसे किसी मेट्रो शहर की सडकों पर चल रहे हैं। यही नहीं मथुरा से फरह के बीच छह ओवरब्रिज और इतने ही अंडरपास हैं। इन पर भी दूधिया पोस्ट लैम्प स्थापित की गई हैं।






