महुअन पर फुट ब्रिज बनकर हुआ तैयार, इस सप्ताह हो सकता है चालू
– खूनी हो रहा था गांव का हाईवे कट, दर्जनों गांवों के लोग गुजरते हैं यहां से
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–

फरह। महुअन गांव पर फुट ब्रिज बनकर तैयार हो रहा है। माना जा रहा है इस सप्ताह इसे चालू किया जा सकता है। गांव पर बने हाईवे कट को एनएचएआई दुर्घटनाओं के मददेनजर बंद कर सकती हैं।
ग््रामीण लम्बे समय से गांव पर अंडरपास निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे थे। संतरी से लेकर मंत्री तक शिकायत की गई थी। लेकिन एनएचएआई ने अंडरपास की स्वीकृति तो प्रदान नहीं की,किन्तु फुट ब्रिज बनकर तैयार हो रहा है। शनिवार को पूरे दिन इस काम चला। माना जा रहा है कि इस सप्ताह से लोगां के लिए चालू कर दिया जाएगा।
—————————————–
ग्रामीणों की बढ जाएंगी इससे मुसीबत
फुट ब्रिज से ग्रामीणों की मुसीबत बढेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि फुट ब्रिज वहां ज्यादा सफल होते हैं, जहां संस्थान स्थित हों। ग्रामीण एक ओर से दूसरी ओर आएंगे जाएंगे। वे खेतिहर हैं। पशुओं के लिए चारा आदि का बोझा लेकर भी आते हैं। ऐसे में फुट ब्रिज का वे कैसे उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा वे दूसरी ओर अपने पशुओं को चराने के लिए ले जाते हैं। फुट ब्रिज से पशु कैसे गुजरेंगे, यह तो हास्यास्पद स्थिति होगी। यही नहीं कट बंद हो जाएगा तो उनको अपने पशु घुमाकर लाने ले जाने पडेंगे।






