सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर् फरह खंड में सात दिवसीय शीतकालीन प्रतियोगिताओं का र्अतिम समापन शाहपुर में हो गया ,

मुख्य अतिथि फरह चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत पचौरी , अध्यक्ष विजेंद्र ,विशिष्ट अतिथि श्रा पाठक उप खंड कार्यवाह ,हेमराज .रविंद्र . रामेश्वर पार्षद और दिल्ली से आये अधिकारी भरत राज ओझा ने किया।
शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं में वालीबाल ,कबड्डी, सूर्य नमस्कार ,क्रिकेट ,50 मीटर नींबू दौड़, 1 किलोमीटर दौड़ , एवं बहनों की 100मीटर दौड़ कराई गई । समापन समारोह में बालिकाओं द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत साथ ही भाइयों द्वारा अष्टांग योग का विभिन्न मुद्राओं में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल ,प्रमाण पत्र ,शिल्ड से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन श्री पचौरी ने कहा सूर्या फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही संस्कार केंद्रों की गतिविधियों से समाज में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है दिल्ली से आए सूर्या फाउंडेशन के अधिकारी श्री ओझा ने कहा सामाजिक परिवर्तन के लिए 5 आयाम आवश्यक है शिक्षा, स्वास्थ्य ,संपन्नता , सुरक्षा और सामाजिक समरसता | ब्रज क्षेत्र प्रमुख गिरीश प्रसाद ने कहा है कि सूर्या फाउंडेशन कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा माध्यम से समाज में शिक्षा ,स्वास्थ्य, स्वावलंबन ,सुरक्षा और समरसता युक्त वातावरण का निर्माण करना ही हमारा उद्देश्य है| आयोजन में गिरीश प्रसाद कृष्ण गोपाल ,पप्पू कुमार, राजकुमार, राम तरकर ,सत्य सिंह ,कुमारी ममता और शाहपुर के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।






