BALDEO-बलदेव पब्लिक स्कूल ने लगाई त्रिवेणी

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव पब्लिक स्कूल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमीरपुर बलदेव में त्रिवेणी नीम, पीपल, बरगद का वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण के बारे में विद्यालय के निदेशक डॉ अशोक सिकरवार ने कहा कि प्रकृति के प्रति हमाको कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिये। इसी श्रृंखला में बलदेव पब्लिक स्कूल द्वारा यह त्रिवेणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई है। जिसमें नीम, पीपल, बरगद आदि के छोटे-छोटे पौधे लगाये गये है।

एक छोटी सी शुरुआत है आगे चलकर ये बट व्रक्ष का रूप ले लेगी । आज के समय में प्रदूषण का स्तर हमारे बीच में बढ़ता जा रहा है। और जंगलों की संख्या कम होती जा रही है। हम सब ने मिलकर अभी से कोई प्रयास नहीं किया तो आगे की स्थिति भयंकर रूप ले लेगी। उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए आवाहान किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ विजेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश चंद, जय किशन, हरवीर सिंह, सतीश सिकरवार, रामेश्वर सिंह ,आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*