हरेकृष्ण गोयल
मांट।सरकार द्वारा सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण का विरोध अब देहात में भी शुरू हो गया है। रविवार को तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना में वक्ताओं ने कहा कि सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन है। भारत मे जो भेदभाव होता है वह वर्ण जाति और अप्रशयता के आधार पर होता है इस भेदभाव को समाप्त करने की सरकार की कोई योजना नहीं है।वक्ताओं ने कहा कि बिना चर्चा के पारित किए गए इस बिल को तत्काल वापिस लिया जाय।ओबीसी पर लगा क्रीमिलियर हटाया जाए।वहीं एस सी, एस टी अत्याचार निवारण कानून सख्त किया जाए।धरने में क्षेत्रपाल निषाद,इसराइल खान,रिंकू चौधरी,राजू चौधरी,सलीम खान,नईम भाई, विजेंद्र सिंह,नरेश गावर,योगेश कुमार,मुनीम शाह,जगन सिंह आदि मौजूद थे।






