FARAH-जीजीआईसी में डीएलएड छात्र उत्तरपुस्तिका को जेब में रखकर घूमता रहा

– कक्ष निरीक्षक और पर्यवेक्षक आंखों पर पटटी बांधकर बैठे रहे
– केन्द्र व्यवस्थापक ने दर्ज कराई छात्र के खिलाफ उत्तरपुस्तिका ले जाने की रिपोर्ट
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार


—————————————–
फरह। कस्बा स्थित जीजीआईसी में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का शनिवार को अंतिम दिन था। सुवह की पाली में हिन्दी का प्रश्नपत्र था। पेपर समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाएं संकलित कर परीक्षा कक्ष में जमा कराईं गईं। वहां कापियां को गिना जा रहा था तो एक उत्तरपुस्तिका कम निकली। अब पुन सभी कक्षों के उत्तरपुस्तिका बंडलों को गिना गया। उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन गणना की गई तो पता लगा कि कक्ष संख्या 6 में एक उत्तरपुस्तिका कम जमा हुई है। अब कक्ष निरीक्षक प्रवेश कुमार को बुलाया गया।

 

पर्यवेक्षक करूणा को भी पूछा गया। वे सभी निरूत्तर थे। रिकार्ड देखा गया तो पीसीएफ कालेज राया का छात्र बल्देव सिंह की कापी जमा नहीं हुई। कालेज प्रशासन के होश फाख्ता हो गए। तुरन्त अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना फरह में छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। हालांकि विकलांग छात्र बल्देव दिमाग से असंतुलित नजर आ रहा था। वह जेब में ही कापी को रखकर कालेज प्रांगण में घूम रहा था। बाद में जब द्वितीय पेपर का समय हुआ तो उसे याद आया कि उत्तरपुस्तिका उसकी जेब में है। लेकिन फिर केन्द्र व्यवस्थापक ने कापी को जमा नहीं किया। छात्र ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह गलती से पेपर की जगह कापी को जेब में रखकर घूमता रहा। जब उसने द्वितीय पेपर की तैयारी के लिए जेब देखी तो कापी बाहर निकाली और तुरन्त कालेज व्यवस्थापक के पास पहुंचा, लेकिन उन्होने उसकी पुकार नहीं सुनी। कालेज प्रिंसीपल ने छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।


——————————————
वर्जन
कालेज में डीएलएड द्वितीय सेेमेस्टर के पेपरों के अंतिम दिन हिन्दी के प्रश्नपत्र में कक्ष 6 में एक उत्तरपुस्तिका कम मिली। राया की कालेज के एक विकलांग छात्र ने कापी कक्ष निरीक्षक को कापी जमा नहीं कराई। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सुषमा अग्रवाल, परीक्षा प्रभारी जीजीआईसी फरह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*