BALDEO-बलदेव में थाना दिवस का कप्तान ने किया निरीक्षण,लेखपालों की कम संख्या पर की नाराजगी ब्यक्त

सुरेन्द्र चौधरी 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा आज बलदेव थाने में थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया गया। बलदेव में अचानक आये कप्तान को देखकर सभी स्टाफ व थाने में मौजूद फरयादी देखते रह गये।

बरिष्ट पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले श्री दाऊजी महाराज व माता रेवती के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उसके बाद उन्होंने थाने में आए लोगों से जन समस्याओं के बारे में जानकारी। मोके पर केवल एक ही प्रार्थना पत्र आया था। देहात से आए लोगों ने उनसे अपनी अपनी जन समस्याओं के बारे में बताया। थाना दिवस के मौके पर लेखपालों की कम संख्या को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा थाना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के समस्त लेखपालों को उपस्थित रहना चाहिए। जिससे थाने में आने वाले लोगों को उनकी समस्या का निदान सही समय पर मिल जाए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा की आगामी 12 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न एवं सुचारु कराने के लिए पुलिस टीम द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं ।

बलदेव क्षेत्र का नकल के क्षेत्र में काफी नाम रहा है। इसलिए संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष फोर्स के साथ निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया बसंत पंचमी से बलदेव में 45 दिवसीय होली महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जनपद में होने वाले होली महोत्सव को लेकर विशेष सतर्कता रखी जाएगी । उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा से क्षेत्र के बारे में जानकारी के साथ होने वाले घटनाओं के बारे में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने बृजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के गर्भ गृह में जाकर दर्शन किए ,तथा यहां के इतिहास के बारे में सेवायत पांडेय समाज के लोगो से जानकारी की। साथ ही प्राचीन दाऊजी महाराज के गर्भ ग्रह का भी अवलोकन किया । दर्शन करने के उपरांत नगर वासियों के द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*