हरेकृष्ण गोयल
मांट। यमुना एक्सप्रेस पर टायर फटने से अर्टिगा कार पलट गई,कार में सवार नौ लोग घायल हो गए।

शनिवार सुबह कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। बल्देव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 135 के समीप अचानक कार का टायर फट गया, कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से जा टकराई,डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई,कार में बच्चे व महिलाएं भी थीं।कार पलटने के बाद उसमें सवार सभी लोग उसमें फंस गए,कार में चीख पुकार मच गई,सूचना पर पीआरवी 1939 मौके पर पहुंची और तत्काल गाड़ी में फंसे लोगों को निकाल कर एम्बुलेंस से अस्प्ताल भिजवाया। वहीं हादसे के कारण करीब आधा घण्टे तक रोड वाधित रहा,
ये हुए घायल
हादसे में वासिफ पुत्र इसरार अहमद निवासी हाजी कॉलोनी जामिया दिल्ली,कासिफ पुत्र अफजाल, सक्षम पुत्र किशनलाल,आफरीन पत्नी वासिफ,रोशी पत्नी कासिफ,प्रियंका पुत्री अश्वनी,आदम पूत कासिम,इब्राहिम पुत्र कासिम,अस्वनी पुत्र किशनलाल सभी निवासीगण पैरामाउंट कॉलोनी दिल्ली रोड सहारनपुर घायल हुए।






