भरत लाल गोयल
—————————————
आम बजट में पांच लाख तक की इनकम वालों को आयकर से छूट इस बजट में प्रदान की गई है, जो केवल लुभावनी घोषणा मानी जा रही है। बिशेषज्ञों के अनुसार इसका कोई खास लाभ नहीं होगा।

एक बरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंट ने बताया कि बजट में पांच लाख की इनकम वाले टेक्स से मुक्त रहेंगे। लेकिन यह उनके लिए है जिनकी आमदनी पांच लाख तक है। यदि इससे ज्यादा है, तो उनको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। उनहोने कहा कि पहले दस हजार व्याज पर टीडीएस का प्राबधान था। जिसे बढाकर चालीस हजार कर दिया गया है, यह लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा रियलस्टेट को बढावा देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।






