एलटी ग्रेड परीक्षा का रिजल्ट 7 माह बाद भी नहीं

– नौकरियां देने के मामले में बीजेपी सरकार की नाकामी का दिख रहा असर
– राज्य सरकार पडौसी राज्यों से ले सबक
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर
——————————


भाजपा सरकार में सूबे में नौकरियों को मानो ग्र्रहण सा लग गया है। जो भी परीक्षा कराई, उसका पेपर आउट । हालांकि वह बात अलग है कि सरकार उस स्थिति को स्वीकारती ही नहीं है। इसके बाद फिर रिजल्ट का पेंच।
सरकार के दो साल के कार्यकाल में अभी तक कोई बडी भर्ती क्लीयर नहीं हो सकी है। यह सब सरकार की दृढ इच्छा संकल्प शक्ति के अभाव को दर्शा रहा है। बेरोजगारी वर्तमान में एक बडा मुददा है। जिसकी सूबे की सरकार उपेक्षा करती दिख रही है। रिक्तियां निकालने भर से बेरोजगारों का भला नहीं हो गया। समय से उन पदों पर भर्ती भी सुनिश्चत होनी चाहिए। एलटी ग्रेड के लगभग दस हजार पदों पर जुलाई में परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसका रिजल्ट सात माह बाद भी अटका हुआ है। क्यों अटका हुआ है, इसका जबाव किसी के पास नहीं है। उक्त रिक्तियां भी 2016 में बिज्ञापित की गईं थी। भाजपा सरकार ने उस विज्ञापन को रदद कर नवीन स्तर से बिज्ञापन जारी किया था। सितम्बर 2018 में लेक्चरर पदों की परीक्षा लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई थी। उसके परिणाम का भी दूर दूर तक कोई अता पता नहीं है। इसी तरह अन्य पदों की परीक्षाओं के हालात है। सरकार को इस मामले में भी कोड आफ कंडक्ट तैयार कर देना चाहिए। पूरा शिडयूल बनाकर सरकार भर्ती करे तो बेरोजगारों का समय से भला हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*