शिक्षक सेवा चयनबोर्ड ने कराई पीजीटी की परीक्षा, 30 फीसदी से ज्यादा अनुपस्थित

– ढाई साल बाद कराई जा रही एडेड बिधालयों के शिक्षकों के चयन की परीक्षा
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————


इलाहाबाद। शिक्षक सेवा चयन बोर्ड ने शुक्रवार को अंतत ढाई साल बाद पीजीटी की विविध बिषयों की परीक्षा प्रारम्भ करा दीं। दो फरवरी को भी अलग अलग बिषयों की परीक्षाएं होंगी।
सरकार की हीलाहवाली का खामियाजा प्रतिभाओं को भुगतना पडता है। दो से ढाईसाल में चयन परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं। शुक्रवार को सुवह की पाली में इतिहास व द्वितीय पाली में हिन्दी बिषय की पीजीटी परीक्षा आयोजित हुई। दोनों परीक्षाओं में औसतन तीस फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्र मंडल स्तर पर बनाए गए हैं। आगरा मंडल का परीक्षा केन्द्र आगरा को बनाया गया हैं, जहां ज्यादातर सरकारी इंटरकालेजों को चुना गया है। सूबे के 17 मंडलों में परीक्षा आयोजित कराई गई है। इसमें लगभग सुवह की पाली में 50 हजार के लगभग परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा में बिषयगत 125 सवाल पूछे जा रहे हैं। कोई ऋणात्मक अंकन नहीं है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यूह के लिए कॉल किया जाएगा। बता दें कि सपा शासन में लगभग दो हजार पीजीटी पदो ंके लिए 2016 में आवेदन मांगे गए थे। फरवरी 2019 में लम्बे संघर्ष के बाद परीक्षा आयोजित कराई गई है। टीजीटी परीक्षा मार्च में सम्पन्न होंगी। अब अभ्यर्थियों का कहना है कि ढाई साल बाद परीक्षा आयोजित कराई गई है। इतना ही समय परीक्षा परिणाम को लग सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*