MANT-मांट का बाजार अब दिखेगा नए लुक में

हरे कृष्ण गोयल

फ़ूड स्ट्रीट का काम शुरू

विधायक निधि से 14 लाख मिले

मांट। तहसील के साथ साथ अब मांट का बाजार भी एक दम नए लुक में दिखेगा इसके लिए  पथ विक्रेता जोन के  पहले चरण का काम पूर्ण हो चुका है।

डॉ.राजेन्द्र पेंसिया ने मांट में एसडीएम का पदभार ग्रहण करते ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। उन्होंने कई महीने पहले ही कह दिया था कि वह मांट तहसील परिसर के अलावा मांट के बाजार का भी सौन्दर्यीकरण करना चाहते हैं।कई समाज सेवियों के सहयोग से मांट तहसील में विकास कार्य लगातार जारी हैं।तहसील के सभागार को अति सुंदर स्वरूप प्रदान किया जा चुका है।उसमें बेहतरीन पेंटिंग्स बनबाई गयी हैं।

दूसरे चरण में उन्होंने छाता मॉडल पर ही मांट के बाजार का स्वरूप बदलने के प्रयास शुरू किये।उनकी इच्छा है कि बाजार में मनचाहे जहां लगने वाली ढकेलों को व्यवस्थित किया जाए। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ कई बैठकों का दौर चला।आखिर कार क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने इसके लिए 14 लाख की धनराशि भी स्वीकृत कर दी थी।

अब कस्बा के बाजार में सभी ढकेल व फड़ एक ही रंग व आकार की दिखेंगे। इस योजना को अमली जामा पहनाने का कार्य शुरू हो चुका है।

200 मीटर लम्बा होगा फ़ूड जोन

कस्बा में कुल 200 मीटर लम्बाई में फ़ूड जोन विकसित किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि फ़ूड जोन कुल 200 मीटर लम्बाई में बनेगा जिसमें 97 मीटर बस स्टेंड के दोनों गेट के बीच,48 मीटर बस स्टैंड के गेट से आगे व 42 मीटर तहसील केंटीन की ओर फ़ूड जोन विकसित होगा।

फ़ूड जोन की तीन केटेगरी होंगी

कस्बा में स्थापित होने जा रहे फ़ूड जोन को तीन जोन में विभाजित किया गया है।एक जोन में  केवल खाने पीने की ढकेल होंगीं।दूसरे में खाने पीने के समान की ढकेल के अलावा नोन फ़ूड ढकेल भी होंगीं।जिसमें चूड़ी आदि बेचने वाले शामिल होंगे। तीसरे जोन में सड़क पर बैठने वाले मोची आदि को स्थान मिलेगा।

किराया वसूलने वाले जायेंगे जेल

एसडीएम ने बताया कि फ़ूड जोन एक माह में विकसित हो जाएगा उसके बाद किसी दुकानदार ने अपने सामने फड़ या ढकेल लगाने वालों से पैसा वसूल किया तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*