BALDEV-किसान महाकुंभ में सुनी किसान समस्याए

-लोकसभा चुनावों में जीतने का दिया मंत्र

सुरेन्द्र चौधरी बलदेव

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा बलदेव विकास खंड के गांव बरौली के श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज में किसान कुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की जन समस्याओं को निराकरण कराने के लिए पर चर्चा की गई। ओर केंद एंव प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को किसानों के समझ रखा। इस दौरान पुलिस स्वांट टीम में शहीद हुए सतीश परिहार के परिजनों को भी भाजपा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छवि पर भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, पूर्व विधायक चौधरी प्रणत पाल सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार ने कहा की भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजना चलाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के ऋण माफ किए गए हैं।

विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण शहरी उपभोक्ताओं का 100% सरचार्ज माफ किया गया है। गांव को शहर से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनवाए जा रहे हैं। प्रत्येक गरीब को आवास योजना, उज्ज्वला योजना ,स्वच्छता योजना के तहत उनको लाभ प्रदान किया जा रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेकों अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही है। जिसका लाभ प्रत्येक किसान, गरीब ,व्यापारी परिवार को मिला है। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट ने कहा भाजपा किसान को खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में उत्पादन लागत का 15 गुना प्राप्त करा रही है। 2022 तक किसानों की दोगुनी आय करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चार स्तरीय रणनीति प्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत फसल की लागत में कमी होगी। उपज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मैं किसानों को न्यूनतम दर पर फसलों का बीमा किया जा रहा है। जो प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए व्यापक स्तर पर किसानों की आय को सुरक्षित करेगा। पूर्व विधायक चौधरी प्रणत पाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि के अवसर पर एक साथ तीन कृषि यंत्रों की खरीद पर 80% अनुदान देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। सरकार द्वारा आलू के समर्थन मूल्य घोषित किए गए हैं। जिसके कारण आलू किसानों को ₹1200 से लेकर ₹1500 तक का बाजार मूल्य मिल का मिल जायेगा। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यज्ञ कौशिक, प्रभात चौधरी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजपाल सिंह ,चौधरी सुल्तान सिंह तरकर, डॉक्टर एन पी सिंह,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल चौधरी,जयपाल सिंह पहलवान, देवेंद्र सिंह परिहार मनवीर सिंह, सालिग राम चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, विष्णु गौतम, चंद्रवीर सिंह ,सोनू सोनू चौधरी आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत ततरोठा के प्रधान व किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ नेत्रपाल सिंह भरगर ने शाल ओढ़ाकर किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*