BALDEV-फर्नीचर व्यापारी के कमर्चारी से लुटे दस हजार रुपये

सुरेन्द्र चौधरी बलदेव

बलदेव- से तगादा कर के लौट रहे गोयल डिस्ट्रीब्यूटर गुदड़ी मंसूर खां आगरा के कर्मचारी प्रकाश चंद गुप्ता से थाना बलदेव के अंतर्गत गांव सेलखेड़ा के समीप हनुमान तिराहे पर अज्ञात बदमाशों ने दस हजार रुपये व अन्य कागजात का बैग तमंचे के बल पर लूट कर ले गए। प्रकाश चंद गुप्ता पुत्र देवकीनंदन गुप्ता निवासी कश्यप नगर सादाबाद थाना हाथरस आगरा के सुनील गोयल के यहां गोयल डिस्ट्रीब्यूटर फर्म पर कार्यरत है ।जो आज बलदेव में तगादा करने के लिए व्यापारियों के पास आए थे। बलदेव में दो व्यापारियों से पैसे लेने के बाद वह खंदौली होकर सादाबाद जा रहे थे । रास्ते में ही सेलखेड़ा के समीप दो मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने एक्टिवा को रोककर तमंचा लगाकर कर्मचारी से बैग लूट कर ले गये। जिसमे दस हजार रुपये व दुकान के कागज आदि थे। बदमाशो ने बैग लेने के बाद एक्टिवा की चाबी और जेब से मोबाइल निकाल कर पास ही खेत में फेंक दिया फेंक दिया। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारी प्रकाश चंद गुप्ता ने 100 नंबर पर कॉल करके लूट की सूचना पुलिस को दी ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से जानकारी हासिल करके फतेहपुरा चौराहे तक बदमाशों को छानबीन कराई। बलदेव थाने पर आकर कर्मचारी प्रकाश चंद गुप्ता ने लूट होने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया व्यापारी के साथ हुई घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*