MATHURA-कर्ज में डूबे किसान ने दी जान,

-फसल की रखवाली को गये किसान का खेत पर मिला शव 
-बेटी की शादी नहीं कर पाने से था परेशान 
-रात के समय खेत पर गया, लोट कर वापस नहीं आया
बाँके शर्मा
मथुरा।आवारा जानवरों से फसल की रखवाली को गये किसान का शव सुबह खेत पर मिला। शव एक पेड पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिस तरह से शव लटका मिला उससे ग्रामीण मामले को आत्महत्या का मान कर चल रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की पडताल की जा रही है।
  नौहझील क्षेत्र के गांव जरैलिया निवासी 45 वर्षीय किसान रामेष्वर पुत्र चोखेलाल का षव पेड पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों का कहना है कि रमेष्वर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह लड़की की शादी ना कर पाने से था परेशान। रात को घर से खाना खाकर खेत की रखवाली के लिए गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रातभर खोजबीन की, सुबह देखा तो खेत पर एक पेड़ से षव लटका मिला । किसान की मौत से परिवार में मचा कोहराम।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*