MANT-फेसबुक पर दोस्ती के बहाने ठगे थे 62 हजार रुपए 

एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

हरेकृष्ण गोयल

मांट। सुरीर के गांव कराहरी निवासी दिनेश की फेसबुक पर जैकी जानथन नाम की विदेशी महिला से दोस्ती हो गई थी। एक माह से दोनों के बीच चैटिंग चल रही थी। जैकी जानथन ने दिनेश कुमार से भारत में घूमने आने की बात कही थी।  22 नवंबर को दिनेश कुमार के मोबाइल कॉल आई और कॉलर महिला ने मुंबई हवाई अड्डे पर अपने को कस्टम अफसर बताते हुए कहा कि जैकी जानथन कस्टडी में है। जैकी जानथन से भी बात कराई। जैकी जानथन ने एयरपोर्ट पर टैक्स की रकम चुकाने के लिए दोस्ती का हवाला देते हुए

रुपए की मांग करते बोली कि अगर टैक्स की रकम नहीं चुकाई गई तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। झांसे में आकर दिनेश कुमार ने उसके बताए बैंक खाता संख्या में साढ़े 62 हजार रुपये जमा करवा दिए। कुछ देर बाद जैकी जानथन ने नंबर से पुनः कॉल करके दिनेश कुमार से टैक्स की रकम देने को ढाई लाख रुपए और जमा करने की मांग की और कहा कि वह इसके बदले उसके खाते कहीं अधिक रुपए भेज देगी। इसके उपरांत उन्होंने साढ़े 62 हजार की रकम के लिए जैकी जानथन नंबर पर कॉल किया तो नंबर स्विच ऑफ हो गए। जिसे देख दिनेश कुमार को अपने साथ ठगी होने का अहसास हो गया। उन्होंने परिवार एवं शुभचिंतकों को इसकी जानकारी दी। दिनेश कुमार ने साथ हुई ठगी की शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के आदेश पर गुरुवार को सुरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*