BALDEV-एडीओ पंचायत को दी विदाई

सुरेन्द्र चौधरी

 

बलदेव- विकास खंड सभागार में आज गुरुवार को एडीओ पंचायत रामप्रताप सिकरवार का विदाई समारोह आयोजित भव्यता पूर्वक किया गया। इस मौके पर डीपीआरओ प्रीतम सिंह, क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट, थाना प्रभारी बलदेव सूरज प्रकाश शर्मा, वीडियो बलदेव स्वेतांग पांडे द्वारा उनको स्मृति चिन्ह,पटुका पहनाकर भावभीनी विदाई दी, और उनके कार्यकाल की उत्कृष्ट प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि अपने पद से सम्मान पूर्वक विदा होना ये एक अच्छे संस्कार व ईमानदार होने का प्रमाण है। आज व्यक्ति की जगह उसके व्यक्तित्व को सम्मान मिलता है।

रामप्रताप सिकरवार द्वारा किये गये विकास कार्य बलदेव क्षेत्र की जनता हमेशा तक याद रखेगी। डीपीआर प्रीतम सिह ने कहा कि मनरेगा के क्षेत्र में एडीओ पंचायत ने जो कार्य किया है। वह मथुरा जनपद में अग्रणी है। विकास के हर क्षेत्र में रामप्रताप द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। विकास खण्ड अधिकारी स्वेतांक पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में बलदेव क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य एडीओ के द्वारा किया गया है। यह सम्मान इनके द्वारा किये गये सम्मान को लेकर है। एडीओ पंचायत रामप्रताप सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र की जनता,एंव समस्त स्टॉप व अधिकारियों ने मुझे जो सहयोग दिया है। उसके लिये में सभी का आभारी हूँ। इस मौके पर ब्लाक सभागार में सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानो, अधिकारी सहित सभी ने माला,पटुका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही अन्य अधिकारिओ के द्वारा उनको भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर चन्दप्रताप सिकरवार,श्यामवीर सिंह,रनबीर सिह प्रधान,डॉक्टर मुरारी लाल अग्रवाल,जगदीश पाठक,शब्बीर खान आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*