उखडी सड़क, ग्रामीण भडके
परीक्षित कौशिक

मथुरा:- बुधवार को कस्बा के निकटवर्ती गांव अड्डा में गांव को सौंख -मथुरा मार्ग से जोड़ने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों आक्रोश व्यक्त किया l भारतीय किसान यूनियन ( लोकशक्ति) के वरिष्ठ नेता राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया और सड़क निर्माण निर्माण की मांग की l
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 700 मीटर का यह मार्ग काफी समय से अपने निर्माण की बाट जोह रहा है l खरंजा जगह जगह से उखड गया है l रास्ते में गड्डे हो गए हैं l इससे आवागमन भी मुश्किल हो गया है l कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई l उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की मांग की l भाकियू (लोकशक्ति) के राजकुमार चौधरी ने बताया कि गांव जाने का यह मुख्य मार्ग है l इससे होकर दिनभर ग्रामीण गुजरते हैं l वाहन से चलना भी मुश्किल हो गया हैl इस मौके पर हरी सिंह, सुनहरी हवलदार, परसादी, दीपा सिंह, बाला सिंह, पालेन्द्र, रामवीर, चन्द्रभान , शोभाराम, रनवीर, वसंत व विवेक आदि मौजूद थे l






