SURIR- सुरीर के गांव हरनोल में साधू की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत

हरेकृष्ण गोयल

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

मांट। सुरीर के गांव हरनोल में साधू की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी।पुलिस ने शव पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया है।हरनोल निवासी 48 वर्षीय पप्पू शर्मा  उर्फ पप्पू बाबा पुत्र हरिराम ने पिछले कई वर्षों से ग्रहस्थ चोला छोड़ कर साधू भेष धारण कर लिया था। वुधवार की शाम को पप्पू बाबा वृन्दावन से परिक्रमा कर लौटा था। शाम 7 बजे करीब मिरताना रोड पर सती माता मंदिर के समीप वह गम्भीर हालात में मिला,उसके चेहरा पर चोट के निशान थे।सूचना पर ग्रामीण अस्पताल ले गए,रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीण दबी जुबान से पप्पू बाबा की हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। असलियत में पप्पू बाबा का 24 वर्षीय  इकलौता अविवाहित पुत्र पंकज पिछले चार वर्षों से गम्भीर बीमारी से जूझ रहा है,वह इन दिनों डायलेसिस पर है,ग्रामीणों की मानें तो पप्पू बाबा ने पुत्र के इलाज के लिए जमीन का कुछ हिस्सा भी बेच दिया था।कहीं बाकी जमीन को लेकर तो उसकी हत्या नहीं की गई।पप्पू बाबा के एक ही पुत्री है जो शादीशुदा है। हालांकि सुरीर पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।सुरीर पुलिस का बस इतना कहना है कि परिजनों ने किसी भी तरह।की तहरीर नहीं दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*