डीएलएड परीक्षाः प्रथम सेमेस्टर के पेपर समाप्त, द्वितीय सेमेस्टर के कल से

– परीक्षा केन्द्र प्रथम सेमेस्टर वाले ही निर्धारित रहेंगे


भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–
मथुरा। डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। जनपद में कुशलता पूर्व परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जिन पर लगभग छह हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। द्वितीय सेमेस्टर के पेपर गुरूवार से शुरू हो रहे हैं। इनके लिए वहीं केन्द्र निर्धारित हैं। लेकिन रोस्टर के अनुसार छात्रों के केन्द्र परिवर्तित होंगे। द्वितीय सेमेस्टर में छह हजार से ज्यादा स्टूडेंटस परीक्षा देंगे। इनकी परीक्षा शनिवार तक चलेंगी। बता दें ि कइस बार निजी कालेजों को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है। सरकारी इंटरकालेजों में डीएलएड के स्टूडेंटस परीक्षा दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*