मप्र में किसान लोन माफी में हुआ 200 करोड का घोटाला

– खुद मुख्यमत्री कमलनाथ ने स्वीकारा कि घोटाला हो सकता है
– जिन्होने कभी लोन ही नहीं लिया उनके नाम भी माफी सूची में


भरत लाल गोयल
——————–———————
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में नई सरकार आने के बाद किसानों के कर्जों को माफ करने के लिए जो योजना शुरू की गई है उसमें बड़ा घोटाला होने की आशंका जताई जा रही है। खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माना है कि यह एक बड़ा घोटाला हो सकता है और इसमें लगभग 2000 करोड़ रुपए की हेराफेरी हो सकती है।
कमलनाथ ने कहा कि बुधवार को उन्होंने 2.3 ऐसे लोगों से मुलाकात की है जिन्होंने लोन नहीं लिया है लेकिन उनके नाम लोन लेने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल हैंए कमलनाथ ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके नाम गलती से उन लोगों की लिस्ट में शामिल हुए हैं जिनके लोन माफ किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा घोटाला है और इसमें लगभग 2000 करोड़ रुपए की हेराफेरी हो सकती हैए उन्होंने इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*