– आतंकबाद सीमा तक सिमटकर रह गया, वीर जवानों ने आतंक के दांत खटटे किए
– सूरत में प्रधानमंत्री कर रहे युवा सम्मेलन को संबोधित

भरत लाल गोयल
—————————————–
सूरत रू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत में युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा हाउ इज द जोश। उनहोंने कहा कि नौजवानों में जोश है।उन्होंने कहा कि मेरा न मेरा रोने में विश्वास है न रुलाने में विश्वास है। पीएम मोदी ने कहा कि निराशा के गर्त में डूबे हिंदुस्तान ने अपने अंदर आशा और उम्मीद से खुद को भर लिया है।
पीएम मोदी ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद तीन लाख कंपनियों पर ताले लगा दिए। कहीं से चूं तक की आवाज नहीं आई। नीयत साफ हो और देशहित में अगर फैसले लिए जाएं किसी तरह का स्वार्थ न हो तो बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले कभी मुंबई में धमाकाए कभी दिल्ली में तो कभी किसी शहर में धमाका होता था। लेकिन कुछ दिनों में ही हालात बदल गए। अब सब कश्मीर तक अटक गए हैं। कश्मीर में रोज आतंकवादी मारे जा रहे हैं। पहला सवाल एक कंप्यूटर इंजीनियर ने पूछा कि पहले लोग कहते थे कि कुछ नहीं होगा ये बदलाव कैसे संभव हुआघ् पीएम मोदी ने कहा कि आपने बदलाव महसूस किया हैण्ण्इसके लिए धन्यवाद। 2004 से 2014 से रिमोट वाली सरकार चलती थी। उस समय के हालात ये थे कि हर किसी ने मान लिया कि कुछ होनेवाला नहीं है। एक मानसिकता बन गई थी कि कुछ बदल नहीं सकता है। मैंने उस मानसिकता को ही बदल दिया कि सबकुछ बदल सकता है। आप उन दिनों के अखबार उठा लीजिएण्ण् हर तरफ घोटाला ही घोटाला। अब देखिए कहीं घोटाले की खबर नहीं है। 26ध्11 मुंबई हमला हुआ था उसके बाद क्या हुआ सबको पता है न। क्या हुआ घ् हमारी सरकार के दौरान उरी हमला हुआ। उसके बाद क्या हुआघ् उरी की घटना ने हमें सोने नहीं दिया।
.






