राम मन्दिर निर्माण को 21 फरवरी को कूच करेंगे साधू संत प्रयागराज से

धर्मससंद ने कहा कि कोई रोकेगा तो हम गोली खाने को तैयार

भरत लाल गोयल
—————————————
नई दिल्लीरू कुंभ में चल रही साधू.संतों की धर्म संसद में फैसला किया गया है कि 21 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। इसके लिए साधू.संत प्रयागराज से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रस्ताव पढ़ाए जिसमें बताया गया कि 10 फरवरी ;बसंत पंचमीद्ध के बाद प्रयागराज से अयोध्या के लिए साधू.संत कूच करेंगे और 21 फरवरी को राम मंदिर का पहला शिला रखेंगे।


धर्म संसद में पारित प्रस्ताव को पढ़ते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अगर कोई राम मंदिर का शिलान्यास करने से रोकेगा तो गोली खाने को भी तैयार हैं। बता दें कि राम मंदिर निर्माण में हो रही देरे को देखते हुए कुंभ मेले में सोमवार को परम धर्म संसद की शुरुआत हुई थी। जिसमें साधू.संतों द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए उनकी आगे की रणनीति तैयार की जानी थी। धर्म संसद का आज आखिरी दिन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*