फोटो- रमनलाल शर्मा

गोवर्धन,(परीक्षित कौशिक):- प्रसिद्ध गोवर्धन दानघाटी मंदिर के पूर्व मंत्री रमनलाल शर्मा एडवोकेट (72) बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। मुखाग्नि उनके पुत्र रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष लम्बरदार ने दी। निधन की खबर सुन कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, राम गोपाल गौड़, रामू खंडेलवाल, पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश मित्तल, मुन्नालाल शर्मा, मोहनलाल कौशिक, जगदीश प्रसाद कौशिक, मधुसूदन गोस्वामी, मेघ श्याम प्रधान, डा. विनोद दीक्षित, गणेश पहलवान, राजकुमार शर्मा आदि तमाम लोग शामिल हुए।






