फोटो- कला एवं साहित्य में पुरस्कार मिलने पर आर्ट कलाकार महेश किंग को सम्मानित करते एडीएम वित्त एवं राजस्व रविन्द्र कुमार व प्रीति सिंह

– सिंगापुर में बृज के लाल की पैंटिंग सजेंगी
– राधाकृष्ण छवि की आध्यात्मिक पेंटिंग भेंट की
मथुरा,(परीक्षित कौशिक):- बुधवार को कचहरी पर बृज के लाल चित्रकार महेश किंग को कला एवं साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कार मिलने पर एडीएम मथुरा वित्त एवं राजस्व रविन्द्र कुमार व पूर्ती निरीक्षक प्रीति सिंह ने सम्मानित किया। और उनकी बनायी गयी पेन्टिंग की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये रविन्द्र कुमार ने कहा कि इतनी कम उम्र में विदेशों में ब्रज का परचम लहराया है उसके लिये महेश चित्रकार बधाई के पात्र है।
इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने कहा
कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा खुद ही बोलती है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि छोटे से बसौंती गांव से अपनी चि़त्रकारी की शुरूआत करने वाले कलाकार ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में अपनी छाप छोड़ी। उसकी चित्रकारी में राधा-कृष्ण और ब्रज प्रेम की कला अलग ही दिखती है। हम बात कर रहे हैं आर्ट किंग महेश कुमार की।
अब देश ही नहीं बल्कि विदेश में अपनी चित्रकारी की अनूठी छाप छोड़ चुके ब्रज के चित्रकार महेश कुमार को कला एवं साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कार मिला है। उनको देश के प्रमुख चित्रकारों में शामिल किया गया है।
जिसमें भारतीय कृतिकार आर्ट कला के किंग महेश कुमार की बेहतरीन रचनात्मक अंगुलियों से राधाकृष्ण पर आधारित बनाई गई पेंटिंग और समाज सेवा के कार्यों के चलते कला और साहित्य का पुरस्कार मिला है। करीब बीस वर्ष पूर्व 12 वर्ष की उम्र से ही कला कृतियों को उखारने की ललक लिये विश्व प्रसिद्ध चित्रकार रहे मकबूल फिदा हुसैन की चित्रकलाओं को देख महेश कुमार ने हाथों में पेंसिल थामी। उन्हें मथुरा के.आर डिग्री काॅलेज के पूर्व प्रोफिसर रहे कमल कपूर एंव हरिओम भारद्वाज ने महेश कुमार को पेंटिंग के हर विषय में ज्ञान दिया। उनकी माॅर्डन पेटिंग, लघु पेंटिंग वाॅस पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, वाटर कलर, आॅइल पेंटिंग, पोस्टर कलर पेंटिंग, फेब्रिक पेंटिंग, फ्री हेन्ड पेटिंग, भित्ती चित्ररण, वाॅल पेटिंग पेपर आदि हैं।






