MATHURA-पद्मश्री मिलने की घोषणा पर फ्रेडरिक इरिन ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी को बुके देकर ऊर्जा मंत्री ने किया सम्मान

मथुरा,(परीक्षित कौशिक):-

राधाकुंड…बुधवार को श्रीकांत शर्मा ने राधाकुंड की सुरभि गोशाला पहुंचकर पद्मश्री सम्मान मिलने वाली गोभक्त फ्रेडरिक इरिन ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी को बुके देकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बीमार असहाय गोवंश की सेवा करने के लिए सुदेवी को धन्यबाद दिया तथा प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

उन्होंने राम मंदिर निर्माण जल्द बनाने को कहा जिससे राजनैतिक रोटियां सेंकने वालों की राजनीति बंद हो। सपा बसपा और कांग्रेस नहीं चाहती कि राम मंदिर का समाधान हो। कपिल सिब्बल ने कहाकि सन 2019 के बाद सुनवाई होनी चाहिए। कभी किसी न्यायमूर्ति पर उंगली उठाते हैं जिससे सुनवाई टल जाती है और आगे की तारीख मिल जाती हैं। इससे समाज में दरार डालने वालों के हौंसले बढ़ रहे हैं, और लोग साम्प्रदायिक दंगा फैलाना चाहते हैं। आजादी के बाद कई वर्षों तक जिनकी सरकार थी वो चाहते तो कबका समाधान हो जाता। उन्होंने गो संरक्षण पर प्रतिबद्धता जताते हुए कहाकि गांवों में पंचायत स्तर पर व्यवस्था होनी चाहिए। सभी को सहयोग करना चाहिए, गोचारण भूमि पर बाड़ लगाकर गोवंश को रखें, सरकार सहयोग कर रही है। कुछ अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं उनको चिन्हित किया जा रहा है। प्रदेश से गोकशी बंद करा दी गई है। सुदेवी ने पद्मश्री मिलने पर भारत सरकार का आभार जताते हुए कहाकि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*