POLITICS NEWS-राहुल ने कहा, कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिला आरक्षण बिधेयक पास कराएंगे

-हम महिलाओं को नेतृत्व के स्तर तक देखाना चाहते हैंः कांग्रेस
-लोकसभा और राज्य सभा में होगा महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण

भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————-


कोच्चि ;केरलद्धरू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर महिला आरक्षण विधेयक वरीयता के आधार पर पारित कराया जाएगा। राहुल ने यहां बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहाए ष्ष्2019 का चुनाव जीतने पर पहली चीज हम ये करेंगे कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराएं
कहीं अधिक महिला उम्मीदवारों की जरूरत का एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सुझाव दिए जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि ष्ष्हम महिलाओं को नेतृत्व के स्तर पर देखना चाहते हैं।ष्ष् गौरतलब है कि इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करना है। इस मुद्दे पर आमराय नहीं बन पाने के चलते ये विधेयक लंबे समय से लंबित है। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने गरीबों को न्यूनतम आमदनी मुहैया कराने की गांरटी देने का वादा किया था। बीते सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायपुर में घोषणा की थी कि लोकसभा चुनाव जीतने पर कांग्रेस देश के गरीबों को न्यूनतम आमदनी की गारंटी देगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मंगलवार कहा कि देश के गरीबों को न्यूनतम आमदनी की गांरटी देने की राहुल गांधी की घोषणा को मैं ऐतिहासिक घोषणा मानता हूं।
गहलोत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ष्ष्ये ऐतिहासिक घोषणा है और मैंने तो आज से तैयारी शुरू कर दी है कि ये घोषणा किस प्रकार लागू हो सकती है और किस प्रकार लागू होनी चाहिए। क्या मॉडल बनना चाहिएए ये मेरी सोच का अंग रहेगा क्योंकि ये एक मुल्क और नागरिकों के लिय जरूरी है।श् उन्होंने कहाए ष्ष्राजस्थानए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान जो.जो वादे उन्होंने किए वो सब हम निभा रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*