-आनन्द कालेज आफ इंजीनियरिंग में 700 स्टूडेंटस को बांटे स्कालरशिप सर्टिफिकेट
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————-
आगरा। आनन्द इंजीनियरिंग कॉलेज में समाज कल्याण विभाग, आगरा मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से आगरा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
कालेज के डा सी वी रमन सभागार में छात्रवत्ति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। उ.प्र. सरकार के प्रतिनिधि अजयवीर सिंह यादव, उपनिदेशक, समाज कल्याण विभाग आगरा मण्डल व पारितोष श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आगरा जनपद उपस्थित रहे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी पारितोष श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं व प्र्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष वितरित की जा रही छात्रवृत्तियों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों का ध्यान छात्रवृत्ति आवेदन में होने वाली छोटी कमियों की ओर आकर्षित किया।
उपनिदेशक समाज कल्याण श्री यादव ने कहा कि इस वर्ष इतिहास में प्रथमबार ऐसा हुआ है कि छात्रवृत्ति का वितरण जनवरी माह में किया जा रहा है। यह वितरण अप्रैल-मई में किया जाता था, जिससे लाभार्थी समय से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं उठा पाते थें। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा माह अक्टूबर, 2018 तक स्वीकृत सभी योग्य छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
कालेज निदेशक डा शैलेन्द्र सिंह ने छात्रों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा वितरित की जा रही धनराशि का सदुपयोग करें व परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना व समाज का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में आगरा जिले के पाँच महाविद्यालयों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग व सामान्य वर्ग के 700 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें आनन्द इंजीनियरिंग कॉलेज आगरा, हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट आगरा, राजा बलवन्त सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज, बिचपुरी, आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी व ए0 एम0 ई0 कॉलेज, आगरा के विद्यार्थी शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन, आनन्द कॉलेज के सहायक कुलसचिव रजनीश सक्सैना ने किया। कार्यक्रम में डा मुकुल सिंह, डीन, आनन्द कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, डा रामपाल सिंह, डा अतुल नारंग, डा राहुल अग्रवाल, डा विनय सिंह, डा रविन्द्र कुमार जैन के साथ-साथ सभी विभागाध्यक्ष व सहायक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अन्त में डा अतुल नारंग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाई.के. गुप्ता व मुख्य कार्यकारी उपाध्यक्ष डा. वी.के. शर्मा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के लिए आनन्द कॉलेज का चयन करने पर धन्यवाद दिया व सभी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलने पर बधाई दी।






