MATHURA-जिला कारागार में लगाया गया डेन्टल चेकअप कैम्प

बांके शर्मा

मथुरा… जिला कारागार मथुरा में एक दिन का डेन्टल कैम्प के डी डेन्टल कालेज के द्वारा आयोजित किया गया।

यह कैम्प मंगलवार को आयोजित हुआ। डा0 विवेक शर्मा, डा तौफीक़ अहमद , हिमांशु शर्मा की अध्यक्षता में इस डेन्टल कैम्प का आयोजन किया गया था । एवम् समस्त डेन्टल कालेज स्टाफ ने कैम्प के आयोजन में अपने स्टाफ के साथ बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया। पब्लिक हेल्थ डेन्टिस्टरी विभाग के प्रोफेसर विवेक शर्मा, डा सुनील कुमार और अन्य डाक्टरों की टीम ने जिला कारागार के कैदियों का सम्पूर्ण डेंटल चेकअप किया। कुल 250 कैदियों का नि:शुल्क निरीक्षण और इलाज किया गया। विभाग अध्यक्ष ने दातों और मसूड़ों के देख-रेख के लिये व्याख्यान सभी कैदियों को दिया ताकि उनकी जागरूकता दातों को स्वस्थय रखने के लिये बढ़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*