MANT-एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवा गायिका शिवानी भाटिया की मौत

हरेकृष्ण गोयल

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में युवा गायिका शिवानी भाटिया की दर्दनाक मौत हो गयी।

सोमवार को वह अपने पति निखिल भाटिया के साथ आई टेन कार से आगरा जा रही थीं।सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी,कि काफी दूर तक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर टोल चौकी प्रभारी शिव वीर सिंह व जेपी ग्रुप का राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया। गाड़ी में बुरी तरह कराह रहे पति पत्नी को तत्काल एम्बुलेंस से नयति हॉस्पिटल भेजा गया,जहां इलाज के दौरान करीब 25 वर्षीया शिवानी ने दम तोड़ दिया। सुरीर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

बिहार की मूल निवासी थी शिवानी

बिहार के सीता मढ़ी की मूल निवासी शिवानी शादी के बाद ग्रेटर नोएडा में पति निखिल के साथ रह रही थीं।शादी से पहले से ही वह स्टेज कार्यक्रम कर रही थीं।बताया गया है कि अब तक सैकड़ों स्टेज प्रोग्राम वह कर चुकी थी। दिल्ली व एन सीआर में उनके कार्यक्रमों में जबरदस्त भीड़ रहती थी। उन्होंने देश के विभिन्न भागों में स्टेज पर प्रस्तुति दी थी। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम “सुरों का महासंग्राम”में वह उप विजेता रह चुकी थीं।  शॉर्ट फ़िल्म निर्माण करने वाली एमएक्यू क्रिएटिविटी कम्पनी से भी वह जुड़ी थीं। कई वीडियो भी उनके रिलीज हो चुके हैं वहीं कई लघु फिल्मों में भी वह अभिनय कर चुकी थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*