– दो पालियों में हुए एक्जाम सरकारी स्कूलों में
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

मथुरा। जनपद में डीएलएड परीक्षा के लगभग 14 परीक्षा केन्द्रो पर छह हजार के लगभग परीक्षार्थियों ने पेपर दिए। प्रथम पाली में बालविकास का प्रश्नपत्र हुआ। इसमें ज्यादातर सवाल बुद्विलब्धि को लेकर थे तो वालविकास अवस्था में वौद्विक विकास और अध्ययन बिधि को लेकर थे।
प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का था। ज्यादा परीक्षार्थियों ने पेपर कठिन बताया।
शहर में आठ परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। वहीं देहात मे छह केन्द्र बने हैं। फरह में जीजीआईसी में 500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें लगभग 65 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सख्ती बरती गई। सूत्रों के अनुसार दस फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रहे।






